वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं उठेंगे….

Spread the News

हल्द्वानी। प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों का नगर निगम प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वरिष्ठ कर्मचारियों की ओर से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। संगठन वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर पूर्व की व्यवस्था को जारी रखते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों समेत कुछ लोगों को वार्डों की जिम्मेदारी दी जा रही है। उनका आरोप है कि वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की अनदेखी कर उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता दी जाए।

सफाई व्यवस्था के नाम पर चल रही कथित अनियमितताओं को तत्काल बंद किया जाए।

पूर्व की व्यवस्था समाप्त कर कार्यालय आदेश पत्रांक 1100, दिनांक 28 जुलाई 2026 को लागू किया जाए।

धरने में जिलाध्यक्ष चौधरी दिनेश, विजयपाल, अमित कुमार, मुकेश, विश्वास, जयपाल, राजेश, अलंकार, राजेश खन्ना, प्रेम सिंह, सिद्धार्थ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नाग नेवले की भिड़ंत ने रोकी सड़क पर रफ्तार, मोबाइल में कैद हुआ रोमांचक दृश्य..video

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे अचानक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। फन फैलाए…

    विधायक सुमित ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देश्यीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से…