जश्न में डूबे दोस्त,जिंदगी से हार गया पुष्कर! चलती कार से गिरकर दर्दनाक मौत….

Spread the News

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे 21 वर्षीय युवक की चलती कार से गिरने के बाद मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कार में सवार उसके दोस्त इतने नशे में थे कि युवक के कार से गिरने का उन्हें पता तक नहीं चला।मृतक की पहचान पुष्कर कोहली (21) पुत्र ललित कोहली के रूप में हुई है। मूल रूप से सोमेश्वर, अल्मोड़ा निवासी पुष्कर वर्तमान में पालीशीट तुलसीनगर में रहता था और एक निजी स्कूल की बस में हेल्पर के रूप में काम करता था।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात चारों युवक सेंट्रो कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पुष्कर कार से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर काठगोदाम कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की परिस्थितियों और कार में मौजूद युवकों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

  • Related Posts

    नाग नेवले की भिड़ंत ने रोकी सड़क पर रफ्तार, मोबाइल में कैद हुआ रोमांचक दृश्य..video

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे अचानक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। फन फैलाए…

    विधायक सुमित ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देश्यीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से…