नंदा देवी महोत्सव के डोला विसर्जन पर नैनीताल में स्कूल-कॉलेज बंद….

Spread the News

23 सितंबर को नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में रहेगा एक दिन का अवकाश, श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

नैनीताल। ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन और 23 सितंबर को होने वाले मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया।

महोत्सव के समापन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मां नंदा-सुनंदा के डोले का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते नगर की यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है।

इसी को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों का मुखौटा! सिम बॉक्स से चल रहा था बड़ा खेल….

    Spread the News

    Spread the Newsकादिर गिरफ्तार, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद; बांग्लादेशी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने का खुलासा रुद्रपुर। विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को…

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…