बदहाल सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल,फूंका पुतला…

राजपुरा समेत पूरे शहर की सड़कों की हालत सुधारने और महिला बेस अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

हल्द्वानी। शहर की बदहाल सड़कों और सरकारी अस्पतालों की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।


हेमन्त साहू ने कहा कि राजपुरा समेत पूरे हल्द्वानी की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बदहाल सड़कों के कारण लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुशीला तिवारी महिला बेस अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और लापरवाही सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के दावों की पोल खोल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और सरकार की उदासीनता के चलते जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों का निर्माण और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पूर्व पार्षद राजेंद्र बिष्ट और संदीप भसोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न कर रही है। वहीं जसविंदर भसीन और रेखा जाटव ने कहा कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान है और आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।

प्रदर्शन में राजों टंडन, इशाक खान, कौशलेन्द्र भट्ट, संजू उप्रेती, ज्योति आर्या, रेनू आर्या, पंकज कश्यप, सहिमा सिद्दीकी, नरेश जाटव, नीरज कुमार, गोपाल कुमार, पार्वती जाटव, एंजल, अंशिका सिंह, खुशबू कश्यप और नवल आर्या सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…