करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को धामी सरकार की सौगात, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश, महिलाओं की धार्मिक आस्था और परंपराओं के सम्मान में लिया फैसला

देहरादून। उत्तराखंड की महिला कार्मिकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति और पारंपरिक जीवन मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। राज्य सरकार महिलाओं की धार्मिक भावनाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को भी संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। महिला कार्मिकों के लिए अवकाश घोषित करने का निर्णय इसी भावना के अनुरूप लिया गया है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…