तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला कादिर गिरफ्तार…..

Spread the News

रुद्रपुर। हाथ में नंगी तलवार लेकर वाहन पर हमला कर तोड़-फोड़ करने और क्षेत्र में दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 01.06.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ,जिसमें एक व्यक्ति कार पर तलवार से हमला करता दिखाई दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए SSP उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर विभव सैनी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

जांच में पता चला कि उक्त घटना चौकी रम्पुरा क्षेत्रान्तर्गत प्रीत विहार की है। प्रीत विहार निवासी रेहान पुत्र मोहम्मद अहमद के पारिवारिक विवाद के चलते उसका रिश्तेदार कादिर निवासी रेशमबाड़ी तलवार लेकर उसके घर पहुंचा था। आरोपी का उद्देश्य रेहान पर जानलेवा हमला करना था, किन्तु रेहान द्वारा सीसीटीवी कैमरों में उसे देख लेने के कारण मुख्य गेट नहीं खोला गया। इससे बौखलाए आरोपी ने गुस्से में घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा तलवार लहराता हुआ वहां से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 273/2026 धारा 324(4), 351(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कादिर फिर से तलवार लेकर ब्लॉक रोड क्षेत्र में रेहान की तलाश में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त कादिर(25) पुत्र शब्बीर निवासी वार्ड नं० 13 को घटना में प्रयुक्त तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से तलवार बरामद होने पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की गई है।

  • Related Posts

    तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। दिनांक 07.07.2026 को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला के साथ तमंचे की नोक पर…

    स्मार्ट मीटर पर भड़का आक्रोश, पार्षदों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तिकोनिया स्थित बुद्ध…