खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप…… 

Spread the News

बाजपुर। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 21 वर्षीय बाइक सवार शिवम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय साथी जयदीप घायल हो गया। घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शिवम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव महोली साथी जयदीप पुत्र ओमप्रकाश मोटरसाइकिल से आर्मी भर्ती की परीक्षा देने जा रहे थे। रस्ते में उनकी बाइक को खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस जबरदस्त हादसे में शिवम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जयदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर पुलिस पर खनन करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के कर्म की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…