नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार,अवैध तमंचे एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…..

Spread the News

रामनगर। SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त रवि नेगी(29) पुत्र पुष्कर सिंह नेगी, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, कोतवाली रामनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद* किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त के *कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद* हुई, जिस पर अभियुक्त द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रयोग किया जा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 317(3)/340 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर पर भड़का आक्रोश, पार्षदों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तिकोनिया स्थित बुद्ध…

    संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई,108 लाइसेंस संदिग्ध, 94 जब्त….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपदभर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया है।…