स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक सहित 3 गिरफ्तार……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने रुद्रपुर स्थित सन सिटी कॉम्प्लेक्स के एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से स्पा संचालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी, कस्टमर एंट्री रजिस्टर और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान टीम द्वारा स्पा सेंटर के अंदर तलाशी लिए जाने पर भी आपत्तिजनक सामान मिला है। सभी सामान और रजिस्टर आदि को जब्त कर लिया गया है।

बकौल रिपोर्ट्स, मौके से 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालक हरीश साह, कर्मचारी विकास कुमार और ओम विजय नामक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, ग्राहक ने पुलिस पूछताछ में अवैध काम के लिए स्पा आने की बात स्वीकार की है।

लालच देकर व दबाव बनाकर करवाया जाता था अवैध धंधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे इस स्पा में लंबे समय कार्यरत हैं और उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता है। स्पा संचालक पर महिलाओं को अतिरिक्त कमाई का लालच देने और दबाव बनकर अवैध धंधे में धकेलने का भी आरोप लगा है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…