
भीमताल। रानीबाग ग्राम पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक और गुलदार फंस गया। शुक्रवार की सुबह पिंजरे में गुलदार के फंसे होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। गुलदार के पकड़े जाने सेग्रामीणों ने चेन की सांस ली है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से आबादी के नजदीक गुलदार के दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल था। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग द्वारा पकड़े गए गुलदार को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया है।











