नाम छिपाकर महिलाओं को फंसाने,शोषण और धर्मांतरण का आरोपी मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार….

Spread the News

भीमताल। नैनीताल जिले में चर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भीमताल पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना मल्लीताल में मामला दर्ज किया गया था। तहरीर के अनुसार आरोपी मोहम्मद यूनुस अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के जरिए पहले विश्वास जीतता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित करने के बाद आरोपी ने पीड़िता से करीब 17 लाख रुपये कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरणों पर खर्च कराए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर अपनी असली पहचान छिपाई गई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

मामले में अन्य महिलाओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्मांतरण के प्रयास की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे प्रकरण और गंभीर हो गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने हाईकोर्ट की शरण ली, लेकिन उसे किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में धर्मांतरण जैसे अवैध कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…