हल्द्वानी-ब्रेकिंग: बिड़ला स्कूल के पास हुए गोली काण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 07 गिरफ्तार..देखें Video  

Spread the News

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड बिड़ला स्कूल के पास हुए गोली काण्ड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित मंडोला सहित 07 लोगों को गिरफ्तार किया है।

23 जून 2025 को बिडला स्कूल के पास रात लगभग 07:30 बजे लगभग 2 दर्जन युवकों ने UK04S 9047 नंबर की कार सवार युवकों पर ईंट पत्थरों से हमला कर कार के सभी शीशे तोड़ दिए। हमले में हरीश मेहरा और गणेश दरम्वाल सिर पर चोट लगने से घायल हो गए, जबकि हमलारों ने भास्कर बोरा पर गोली चला दी। गोली भास्कर की पीठ पर लगी। शोर मचने पर हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए थे।

 

उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल एस0पी0 सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र को टीम गठित कर घटना का अनावरण करने तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये ।

एस0पी0 सिटी ने सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संदिग्धों के ठिकानों में दबिश देकर, पूछताछ एवं पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना से जुड़े सीसीटीवी कैमरों खंगाला गया। टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से घटना में शामिल अभियुक्तों की तस्दीक करते हुए *मुख्य अभियुक्त रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला* पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर हल्द्वानी सहित कुल 07 अभियुक्तों को बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है ।

अन्य गिरफ्तार अभियुक्त

2.* प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र श्री हीरा बिष्ट नि0 ग्राम करायल जौलासाल थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल

3.* विशाल बिष्ट उम्र 23 वर्ष पुत्र भीम सिंह बिष्ट नि0 करायल जौलासाल हल्द्वानी नैनीताल

4.* जीवन बिष्ट उम्र 19वर्ष पुत्र हरीश सिंह बिष्ट नि0 छडैल सुयाल हिमालयन कालौनी थाना मुखानी हल्द्वानी

5.* उज्जवल परगाई उम्र 24 वर्ष पुत्र नन्दन सिंह परगाई नि0 जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी नैनीताल।

6.* अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व0 खुशाल सिंह रंगवाल नि0 हल्दूपोखरा नायक थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल।

7.* संदीप कुमार उम्र 19वर्ष पुत्र नन्द किशोर नि0 देवलचौड थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल।

गिरफ्तार अभियुक्त उज्जवल परगाई, रोहित मण्डोला, विशाल विष्ट और संदीप का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रह चुका है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…