हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, विभिन्न योजनाओं पर की चर्चा…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति धनखड़ उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के समापन के पश्चात दिल्ली लौटने से पहले हल्द्वानी पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। हेलीपैड परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और विकास योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि उनकी यात्रा से राज्य को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। वहीं उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत सैनिक परंपरा और विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने माननीय उपराष्ट्रपति को राज्य के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज के विभिन्न उत्पाद भी भेंट किए।

उपराष्ट्रपति का यह दौरा विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों से जुड़ा रहा, जिसमें उन्होंने राज्य के लोगों से सीधे संवाद भी स्थापित किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल के साथ संयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वे कर निर्माण कार्याें का जायजा लिया।

इस अवसर सांसद अजय भटट, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री दीपक मेहरा के साथ ही आयुक्त/सचिव मुुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल,जिलाधिकारी वंदना, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…