उत्तराखंड अल्मोड़ा : CBI अफसर बताकर बुजुर्ग से 7.2 लाख रुपये की ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, दो ठग गिरफ्तार

Spread the News

अल्मोड़ा: एक बुजुर्ग को पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख से अधिक रुपये ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने खरगौन (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों ठगों को अल्मोड़ा लेकर आई है। फर्जी सीबीआई ऑफिसर बन बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में संलिप्त बताकर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का शिकार बनाया था।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 21 फरवरी 2025 को लमगड़ा क्षेत्र निवासी जीवन सिंह मेहता ने तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्तों ने 13 जनवरी 2025 से 17 जनवरी तक डिजिटल अरेस्ट कर मनी लॉन्ड्रिंग केस में संलिप्त होने का डर दिखाकर उनसे 7.20 लाख रुपये हड़प लिए है। जिस आधार पर थाना लमगड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी ने संबंधितों को निर्देशित कर पुलिस टीम का गठन किया और साइबर ठगी के गिरोह को दबोचने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरु की गई।

थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी और प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा भुवन जोशी के नेतृत्व में गठित थाना लमगड़ा और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने आवश्यक सुरागरसी की गई। साइबर सेल प्रभारी कुमकुम धानिक के नेतृत्व में साइबर टीम ने गिरोह के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जुटाई। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से 21 अप्रैल को बुजुर्ग व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों संतोष गुर्जर (31) निवासी बावड़ीखेड़ा, थाना बडवाह जिला खरगौन मध्य प्रदेश, कपिल सोनी (49) निवासी 611 क आचार्य विनोबा भावे वार्ड-15 थाना  जिला खरगौन मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के अन्य संलिप्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर ठगी गिरोह की चेन का पता लगाकर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।

 

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…