उत्तराखंड नैनीताल: गुलाब घाटी, रानी बाग में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, शीघ्र शुरू होगा मार्ग चौरीकरण का कार्य

Spread the News

नैनीताल। हल्द्वानी से कैंचीधाम मार्ग पर रानीबाग और गुलाब घाटी में लगने वाले भीषण जाम से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के निर्देश पर बुधवार को सर्किट हाउस में सड़कों से जुड़ी समस्याओं पर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी वंदना ने प्रमुख रूप से रानीबाग और गुलाब घाटी के जाम की समस्या को उठाया। मंत्री के निर्देश पर देर शाम एनएच और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रानीबाग से ज्योलीकोट तक सड़क का सर्वेक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हल्द्वानी-नैनीताल पुल से आगे लगभग 100 मीटर क्षेत्र में दोनों ओर सड़क को 3 मीटर तक चौड़ा किया जा सकता है। इसके अलावा भीमताल-भवाली मार्ग पर ड्रेनेज रहित 20-25 मीटर के हिस्से को मलबा भरकर समतल किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

गुलाब घाटी क्षेत्र में गौला नदी के किनारे तकनीकी रूप से सुरक्षा दीवार बनाकर सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं को भी तलाशा गया। साथ ही कलसिया नाले पर अधिक भार क्षमता वाला मॉडल ब्रिज बनाने की दिशा में प्रस्ताव तैयार कर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनएच अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी प्रस्तावों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जाएगी, जहां से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। इस निरीक्षण अभियान में अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक और एनएच के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से यह उम्मीद की जा रही है कि पर्यटन सीजन में लगने वाले जाम से आमजन और पर्यटकों को शीघ्र ही राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…