उत्तराखंड हल्द्वानी: बड़ी कार्रवाई, बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त, नगर निगम ने लगाया बोर्ड

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को  बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री फैक्ट्री के निकट 18 बीघा से अधिक नजूल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित निगमकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान जमीन पर वर्षों से बने अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद नगर निगम ने उक्त भूमि पर अपना स्वामित्व दर्शाते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह जमीन नगर निगम की है और इसे अब नगर विकास के कार्यों में प्रयोग में लाया जाएगा। कहा कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के विशेष अभियान का हिस्सा है और आगे भी इस तरह की कठोर कार्रवाइयां की जाएंगी। उन्होंने दोहराया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि शहर में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया गया है, जिससे भविष्य में ऐसी और भी कार्रवाइयों की संभावना बन गई है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…