मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, मंडी में लगा श्रम विभाग का जनहितकारी कैंप…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को हल्द्वानी मंडी समिति में ‘युवा संकल्प दिवस’ के तहत श्रम विभाग के जनहितकारी कैंप का आयोजन किया गया। उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ के नेतृत्व में आयोजित शिविर में किसानों, श्रमिकों और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न उपयोगी किट वितरित की गईं। जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और आमजन को केंद्र में रखकर योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि पात्र लोगों तक सीधे पहुंचे।

डॉ. कपूर ने कहा कि मंडी क्षेत्र में आयोजित श्रम विभाग का कैंप इसी उद्देश्य की कड़ी है। शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को ‘युवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने का उद्देश्य युवाओं को विकास और जनसेवा से जोड़ना है। प्रदेश की प्रगति में युवा, किसान और मेहनतकश वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…