1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….

Spread the News

STF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद

हल्द्वानी। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 15 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली। मनोज चंद्र (29) निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, चंपावत के कब्जे से 609 ग्राम, जबकि संजय चंद्र (30) निवासी अनरिया, तहसील पाटी, चंपावत के कब्जे से 546 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों से बरामद चरस का कुल वजन 1.155 किलोग्राम निकला। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 भी कब्जे में ले ली।

मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बच्चों द्वारा गाया गीत सुन भावुक हुए सीएम धामी, बोले- यही मेरे जन्मदिन का सबसे खास उपहार….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIBH) पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के साथ जन्मदिन की…

    देवभूमि में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक की मांग….

    Spread the News

    Spread the Newsपहाड़ी आर्मी ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, स्थानीय संस्कृति और जलस्रोतों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड में गणपति महोत्सव के दौरान श्रीगणेश की प्रतिमाओं…