सट्टे की खाई-बाड़ी करते बनभूलपुरा का पप्पू गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा/जुआ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत SP हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल एवं CO हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया।

बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति पप्पू उम्र 46 वर्ष, पुत्र असगर खाँ, निवासी नूरी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर छोटी रोड, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को सार्वजनिक स्थान चोरगलिया रोड मजार के पास *सट्टे की खाई-बाड़ी* करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से सट्टा *पर्ची, पेन, गत्ता एवं नगद ₹1620/-* बरामद किया गया।

उक्त बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में *मु0अ0सं0 67/26 धारा 13 जुआ अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…