नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली दो पहिया वाहन रैली….

Spread the News

हल्द्वानी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने दो पहिया वाहन रैली निकाली। इस अधिनियम के तहत मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़ाने से प्रसन्न मातृ शक्ति ने रैली निकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। कंचन उप्रेती के नेतृत्व मे पार्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर से प्रारम्भ हुई रैली नगर के मुख्य मार्ग कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया, एमबी महाविद्यालय होते हुए जगदम्बा नगर से होकर भाजपा संभाग कार्यालय के पास समाप्त हुई। रैली मे मातृ शक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन मे जमके नारे लगाए। महिलाओ द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुये कहा की अब देश के नीति निर्धारण मे मातृ शक्ति की अहम् भागीदारी बढ़ेगी इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मातृ शक्ति धन्यवाद करती है। आज आयोजित नारीशक्ति वंदन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल,जिला महामंत्री राशि जैन, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट, गंगा शाह, गुंजन, बसंती मेहरा, रीना भट्ट, तारा पांडे, प्रतिभा जोशी,सीमा बत्रा सहित सैकड़ो की संख्या मे मातृ शक्ति की सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया। रैली में मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…