भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र…..

Spread the News

देहरादून। मौसम विभाग के भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 अगस्त को देहरादून जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पूर्वानुमान के अनुसार 20 अगस्त की दोपहर तक जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

  • Related Posts

    जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके…

    महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…