चार साल से एक ही जिले में जमे निरीक्षकों को किया गया इधर-उधर, आईजी कुमाऊं ने देर रात जारी की तबादला सूची
विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं की ओर से देर रात 29 इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की गई। लंबे समय से एक ही जिले में तैनात और चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इस फेरबदल के तहत ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।


तबादला सूची के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले से भूपेंद्र सिंह बुजवाल और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह को चंपावत, नरेश चौहान को अल्मोड़ा, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर में तैनाती दी गई है।वहीं नैनीताल जिले में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल, अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर तथा भुवन चंद्र जोशी को चंपावत भेजा गया है।इसी तरह पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल, जबकि चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर में नई तैनाती दी गई है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर तथा सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल भेजा गया है।चुनाव से पहले हुए इस फेरबदल को पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती से कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।





