देहरादून। भाजपा में प्रदेश स्तर के बाद अब जिला स्तर पर संगठनात्मक बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की संस्तुति के बाद पार्टी ने प्रदेश के 19 जिलों के लिए जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा कर दी। संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को गति देने के लिहाज से किए गए इन बदलावों को अहम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ ही संबंधित पदाधिकारियों के सामने जिलों में संगठन को और सक्रिय करने की चुनौती भी होगी।
देखें लिस्ट







