सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

Spread the News

भीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ करीब 50 ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।

ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल ने की। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत छह दर्जन दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। समारोह के दौरान ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता बनाए रखते हुए सहकारिता को मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीवान सिंह भंडारी ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी जिस कार्यकर्ता को टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को दीपावली तक जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

समारोह में सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती की अहम कड़ी बताते हुए नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से समितियों को अधिक सक्रिय बनाने तथा किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट समेत निश्चल पांडे, बलदेव आर्या, दुग्ध संघ संचालक दीपा बिष्ट, खीमा शर्मा, उमेश चिलवाल, भवान रौतेला, कमलेश भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ संचालक पुष्पा देवी, एफओ शान्तिकोरंगा, सहकारिता से जुड़े खीम सिंह, मदन रोलिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश जोशी ने किया, जबकि समापन प्रदीप बिष्ट ने किया।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…