नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

Spread the News

नैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सोमवार को महोत्सव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

SSP ने मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, रूट डायवर्जन प्वाइंट समेत विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। SSP ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क और संवेदनशील रहें तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के बाद SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सायंकालीन आरती में शामिल होकर मां नंदा देवी की पूजा-अर्चना की और जनपद एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नैनीताल पुलिस ने महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…