रुपयों के लिए भतीजे ने ही की थी बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में किया घटना का खुलासा….

Spread the News

खटीमा। पूर्व में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी,मृतका के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

18 फरवरी को कोतवाली पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में वृद्ध महिला जानकी चंद का शव बंद कमरे में खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस टिम द्वारा करीब 60 से 70 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मृतका के भतीजे रवि चंद का नाम सामने आया। 21 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर झनकट क्षेत्र से रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल में मजदूरी करता है। पैसों की जरूरत पड़ने पर वह 17 फरवरी की शाम मफलर से मुंह ढककर अपनी ताई के घर पहुंचा। उसने उनके साथ भोजन किया और मौका पाकर मफलर से उनका मुंह और गला दबा दिया। संघर्ष के दौरान वृद्धा जमीन पर गिर गई और रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद आरोपी ने अलमारी से पर्स निकाल लिया और शक से बचने के लिए घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित सामान की बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…