काठगोदाम से मुंबई के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन: जाने दिन और रूट……

Spread the News

हल्द्वानी। भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर लोगों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल (09075/09076) सुपरफास्ट साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन में सेकंड ऐसी से लेकर जनरल कैटेगरी तक के कोच होंगे

रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 25 फरवरी और 4, 11, 18 व 25 मार्च को होगा। वहीं, यह ट्रेन काठगोदाम से 26 फरवरी और 5, 12, 19 व 26 मार्च को चलाई जाएगी। होली स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलकर अगले दिन रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन सुबह 10:55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें थर्ड एसी के 5, सेकंड एसी का एक, स्लीपर के 8, जनरल सेकंड कैटेगरी के 2 कोच होंगे और GSLRD यानी General Second Class Cum Luggage & Brake Van With Disabled Friendly Compartment के दो कोच होंगे।

ये रहेगा का रूट….

ट्रेन काठगोदाम से वाया हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर जंक्शन, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन का इन स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…