एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो करोड़ की स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी के ”मिशन ड्रग फ्री देवभूमि“ अभियान के तहत SSP नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,एसओजी व एएनटीएफ को प्रभावी कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर रोक लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में SP सिटी मनोज कुमार कत्याल एवं CO अमित कुमार के पर्यवेक्षण में काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दिनांक 04.06.2026 को थाना काठगोदाम पुलिस एवं (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में पश्चिमी खेड़ा स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के निकट से 618 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों गजब सिंह(27) पुत्र गंगो सिंह निवासी अटलबन्द धऊ पासा भरतपुर राजस्थान और सीता राम(37) पुत्र गंगो सिंह निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआऱ नं 75/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधि0 पंजीकृत किया गया हैं।

पूछताछ में अभियुक्त सीता राम द्वारा बताया गया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है जो आर0ओ0 प्लांट भरतपुर राजस्थान में कार्य करता है। अभियुक्त सीता राम टैक्सी चालक है, जिसका जाडापानी मुक्तेश्वर में ससुराल है। बीते रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आए थे। स्मैक काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को देकर मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की योजना बनाई थी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त गजब सिंह के विरुद्ध थाना अटलबन्द भरतपुर राजस्थान में निम्न अभियोग पंजीकृत है।

1- एफआईआर न0. 277/2020 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0

2- एफआईआर न0. 342/2022 धारा 411/420/471/473 भादवि व 19 राजस्थान आबकारी अधि0

3- एफआईआर न0. 246/2023 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0

4- एफआईआर न0. 208/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

अभियुक्त सीता राम के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…