इस जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 76 पुलिसकर्मियों के तबादले, एक ही थाने में समय पूरा होने पर बदली तैनाती….

Spread the News

हरिद्वार। जिले में लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी हरिद्वार ने 76 पुलिसकर्मियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर जिले के अलग-अलग कोतवाली और थानों में नई तैनाती दी गई है।

बताया गया है कि एक ही थाने में निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद यह स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची में कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल हैं। सबसे अधिक तबादले कोतवाली नगर, ज्वालापुर, सिडकुल, बहादराबाद, कनखल, रानीपुर और रुड़की समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में किए गए हैं।

नई तैनाती के तहत कई पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में भेजा गया है। सूची के अनुसार कोतवाली नगर में 11, कनखल में 4, श्यामपुर में 4, रानीपुर में 5, सिडकुल में 7, ज्वालापुर में 11 और बहादराबाद में 7 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रुड़की, गंगनहर, भगवानपुर, कलियर, बुग्गावाला, लक्सर, पथरी, खानपुर, मंगलौर और झबरेड़ा थानों में भी पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया गया है।

एसएसपी के इस आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती वाले थानों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से पुलिस व्यवस्था में नई तैनाती और कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    मुखानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार……

    Spread the News

    Spread the Newsम्यूल बैंक खातों और अनधिकृत ऐप के जरिए करोड़ों का खेल, चार महीने में 5 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराध…

    जन्मदिन का जश्न बदला मातम में, भुजिया घाट गधेरे में बहे आदित्य का शव राजपुरा क्षेत्र गौला से बरामद…..

    Spread the News

    Spread the Newsभुजियाघाट में पैर फिसलने से हुआ था हादसा, राजपुरा क्षेत्र में नदी किनारे मिला शव हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास शनिवार को गौला नदी के तेज बहाव में बहे…