उत्तराखंड: उपनल कर्मियों को बड़ी राहत, मंत्री गणेश जोशी ने दिए जल्द वेतन भुगतान के निर्देश….

Spread the News

देहरादून। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मियों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान उपनल कर्मियों की वेतन संबंधी समस्या पर गंभीरता से चर्चा की।

उन्होंने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव स्वास्थ्य से फोन पर बात कर उपनल कर्मियों के वेतन भुगतान का मामला शीघ्र सुलझाए जाने के निर्देश दिए,ताकि कर्मियों को वेतन मिलने से अस्पताल में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र ही सुचारू हो सकें।

सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति पर समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य के अंतिम चरण को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करना आवश्यक है।

इसके अलावा, आगामी सितम्बर माह में प्रस्तावित ‘‘शहीद सम्मान यात्रा‘‘ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने वाले इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव श्याम सिंह, निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार सहित विभागीय और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…