हल्द्वानी: नहर में बहे युवक का शव बरामद, घर में मचा कोहराम……

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम कॉलटेक्स में नहर में गिरे युवक का शव एनडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार को काठगोदाम कॉलटैक्स के निकट संतुलन बिगड़ने से मुरादाबाद कांठ निवासी 30 वर्षीय युवक रवि कुमार नहर में गिरकर बह गया। रवि(मोनू) यहां काठगोदाम में अपनी दीदी मंजू लता के साथ रहता था। पुलिस और एनडीआरफ ने सारा दिन मोनू की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुरक्षा की दृष्टि से काठगोदाम बैराज से नहर में छोड़े जाने वाले पानी को बंद कर दिया गया।

आज बुधवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया। खोजबीन के दौरान रामपुर रोड आईटीआई के निकट नहर से मोनू का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मोनू की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…