हल्द्वानी: टांडा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल…देखें Video 

हल्द्वानी। रामपुर रोड में बेल बाबा के निकट सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया है। सोमवार देर रात लगभग 2 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा निवासी साजिद की मां रुद्रपुर के निकट किसी अस्पताल में भर्ती थीं, जिनका ऋषिकेश एम्स में ऑपरेशन होना था। साजिद(30) आपने परिजनों अफसरी(75), शाहजहां(45), जाहिद और मुस्कान के साथ अपनी मां अख्तरी का हाल जानकर देर रात हल्द्वानी वापस लौट रहे थे। इस दौरान बेल बाबा से लगभग 2 किलोमीटर पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और साजिद की ऑल्टो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑल्टो सवार हाफ़िज़ साजिद, अफसरी और शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ज़ाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्कोर्पियो सवार नंबर UK 06 BH 6080 को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह से ही मृतकों के घर में लोगों के आने जाने का ताता लगा हुआ है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे मृतकों के शवों के अंतिम दर्शन करने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक साजिद की डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उनकी गर्भवती पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है, परिजन उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…