नैनीताल। जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली में मंगलवार की सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा मिला। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
पिंजरे में फंसे तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। अब तक वन विभाग द्वारा पांच तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है। फिलहाल तीन महिलाओं को निवाला बनाने वाले आदमखोर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा गया है।











