परिवार संग सो रहे मजदूर की गला रेत कर हत्या, पत्नी मिली बेहोश….

Spread the News

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के हसनपुर इलाके में स्थित पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां घर के टिनशेड में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे मजदूर की कथित तौर पर हाथ-पैर बांधने के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मजदूर की पत्नी बेहोश मिली बच्चे सही सलामत हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का पता तब चला जब मजदूर के पिता रविवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्हें बेटे का खून से लथपथ शव मौके पर पड़ा मिला। इसके बाद उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि घर में मजदूर और उसकी पत्नी व बच्चे रहते थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसकी पत्नी व बच्चे अलग-अलग चारपाई में सोए हुए थे। बकौल पुलिस, मृतक के हाथ-पैर पर भी कटे के निशान मिले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे होश आ गया है लेकिन फिलहाल वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने कहा है कि मामले में तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    40.78 ग्राम स्मैक के साथ सैन्यकर्मी की पत्नी समेत दो गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsबचपन के दोस्त निकले आरोपी, झनकट से स्मैक लाकर पिथौरागढ़ में बेचने का पुलिस का दावा; कार सीज पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…