पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाना अध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर…

Spread the News

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शराब के नशे में पेट्रोल पंप पर हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, लेकिन हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृग घोषित कर दिया। एसएसपी ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए थाना अध्यक्ष समिति 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है साथ ही मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है। पता चला कि व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान करने से इनकार कर रहा है और नशे की हालत में कर्मचारियों से अभद्रता कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया, जिसके बाद उसे वाहन सहित थाने लाया गया।

पूछताछ में उसकी पहचान सुनील रतूड़ी (45 वर्ष) निवासी तपोवन रोड, देहरादून के रूप में हुई। अल्कोहल जांच में उसके शरीर में शराब की मात्रा निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक पाई गई। पुलिस के अनुसार, थाने में भी वह लगातार हंगामा करता रहा, जिसके चलते उसे हवालात में बंद किया गया। कुछ समय बाद निगरानी के दौरान वह बेहोशी की हालत में मिला। तत्काल पुलिस द्वारा उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं, साथ ही पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…