शनि बाजार रोड पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप…

  • बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी सोनू के रूप में हुई शिनाख्त, जेब से मिले शराब के पव्वे

हल्द्वानी। शनि बाजार रोड पर शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 निवासी सोनू (45) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंडी चौकी के पास शनि बाजार रोड पर बनभूलपुरा की ओर जाने वाले रास्ते में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में होने के चलते बनभूलपुरा पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर जेब से शराब के पौव्वे मिले हैं। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    पीएमजीएसवाई की तीनों डिवीजनों पर डीएम सख्त, अभियंताओं से मांगा स्पष्टीकरण…

    जिला योजना में धीमी प्रगति पर छह विभागों के अधिकारियों से भी जवाब तलब, ओखलकांडा मल्ला रोड में देरी की जांच एसडीएम धारी को सौंपी हल्द्वानी। जिले में विकास कार्यों…

    सादे कपड़ों में बंगाल पुलिस की दस्तक, युवक के अपहरण के शक से मची अफरा – तफरी…

    रुद्रपुर। शहर में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सादे कपड़ों में पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम एक युवक को अपने साथ ले जाने लगी। हरियाणा…