बिना रजिस्ट्रेशन दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर कसेगा शिकंजा, कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश……

Spread the News

लाइफ टाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना, आयुक्त दीपक रावत ने आरटीओ अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नैनीताल। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहनों को सड़क पर दौड़ाने के मामले में कुमाऊं मंडल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने ऐसे वाहनों की बिक्री और संचालन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के किसी भी वाहन का सड़क पर संचालन नियमों के विरुद्ध है।

आयुक्त ने कहा कि यदि कोई वाहन डीलर वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन बेचकर उसे सड़क पर संचालन के लिए देता है तो संबंधित डीलर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे डीलरों पर लाइफ टाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना लगाया जाएगा।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मंडल में कई दोपहिया वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित हुए सड़कों पर संचालित होने की जानकारी सामने आने के बाद आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी और अल्मोड़ा को ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित करने तथा संबंधित वाहन डीलरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिन के भीतर उनके कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही वाहन संचालन से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।

  • Related Posts

    जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके…

    महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…