अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे दो कर्मी जिंदा जले…..

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेजन स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

रामपुर रोड जीतपुर नेगी स्थित अमेजन स्टोर में आधी रात को आग लग गई। कुछ ही पलो में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।

इस भीषण आग में स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है। शवों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…