अतिक्रमण पर उबला जवाहर ज्योति, सड़क पर उतरे लोग…..

Spread the News

सड़क घेरने वालों पर कार्रवाई की मांग, प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

हल्द्वानी। जवाहर ज्योति क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। वार्ड-37 के स्थानीय लोगों ने चौफुला चौराहे से हल्दीखाल समेत विभिन्न मार्गों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इससे पहले रविवार को लोगों ने विधायक से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अतिक्रमण के चलते सड़कें लगातार संकरी होती जा रही हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया।

भूमि राजस्व विभाग के अधीन: नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दमुवादूंगा की संबंधित भूमि राजस्व विभाग के अधीन है। वर्तमान में राजस्व विभाग की ओर से भूमि का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन में मन्नू गोस्वामी, मयंक, विजय, गीता बिष्ट, उर्मिला जोशी, दीपा, ममता, लीला, अर्जुन और कमल कोरंगा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दमुवाढूंगा में हाथियों के झुंड की दस्तक, दहशत में लोग.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsखेत में घुसकर हाथियों ने धान की फसल रौंदी, वन विभाग से सुरक्षा की मांग हल्द्वानी। जवाहर ज्योति नवाड़, हल्दीखाल दमुवाढूंगा क्षेत्र में रविवार देर रात 7 से…

    बार-बार बनाता था फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, महिला की फोटो पर करता था अश्लील कमेंट; पहुंच गया हवालात….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो का दुरुपयोग करने और उस पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस और…