दमुवाढूंगा में हाथियों के झुंड की दस्तक, दहशत में लोग.Video…

Spread the News

खेत में घुसकर हाथियों ने धान की फसल रौंदी, वन विभाग से सुरक्षा की मांग

हल्द्वानी। जवाहर ज्योति नवाड़, हल्दीखाल दमुवाढूंगा क्षेत्र में रविवार देर रात 7 से 8 हाथियों का झुंड दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले चार पांच दिन से रोजाना हाथियों का झुंड बरसाती नाले से होते हुए आबादी के नजदीक पहुंच रहा है।

रविवार को भी झुंड हल्दीखाल वार्ड नंबर 37 निवासी एक व्यक्ति के खेत में घुस गया और खड़ी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों की आवाजाही से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। सूचना के बाद सोमवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर उबला जवाहर ज्योति, सड़क पर उतरे लोग…..

    Spread the News

    Spread the Newsसड़क घेरने वालों पर कार्रवाई की मांग, प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा हल्द्वानी। जवाहर ज्योति क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर लोगों का गुस्सा…

    बार-बार बनाता था फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, महिला की फोटो पर करता था अश्लील कमेंट; पहुंच गया हवालात….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो का दुरुपयोग करने और उस पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस और…