बार-बार बनाता था फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, महिला की फोटो पर करता था अश्लील कमेंट; पहुंच गया हवालात….

Spread the News

रामनगर। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो का दुरुपयोग करने और उस पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस और साइबर सेल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच में फर्जी आईडी संचालित किए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।

मामले में वादी अरुण कुमार ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति बार-बार फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना रहा है। आरोपी उनकी पत्नी की फोटो लगाकर उस पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट कर रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं और आमजन को परेशान करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। साइबर विश्लेषण के जरिए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर के रूप में हुई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 284/2026, धारा 79 बीएनएस एवं 67ए, 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल की जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

  • Related Posts

    दमुवाढूंगा में हाथियों के झुंड की दस्तक, दहशत में लोग.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsखेत में घुसकर हाथियों ने धान की फसल रौंदी, वन विभाग से सुरक्षा की मांग हल्द्वानी। जवाहर ज्योति नवाड़, हल्दीखाल दमुवाढूंगा क्षेत्र में रविवार देर रात 7 से…

    अतिक्रमण पर उबला जवाहर ज्योति, सड़क पर उतरे लोग…..

    Spread the News

    Spread the Newsसड़क घेरने वालों पर कार्रवाई की मांग, प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा हल्द्वानी। जवाहर ज्योति क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर लोगों का गुस्सा…