“मैं नहीं तो मेरा पुत्र सही” कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बयान से बड़ी सियासी हलचल..देखें: Video

Spread the News

हल्द्वानी। विधानसभा हल्द्वानी में अचानक सियासी हलचल तेज हो गई है। इस हलचल का कारण वरिष्ठ भाजपा विधायक बंशीधर भगत का बड़ा बयान है। कालाढूंगी विधायक ने अपने बयान में कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो उनके पुत्र विकास भगत को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा “मैं नहीं तो मेरा बेटा ही सही, इस बार उसी को टिकट मिलना चाहिए।” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ समर्थक इसे स्वाभाविक राजनीतिक उत्तराधिकार बता रहे हैं, तो वहीं विरोधी खेमे में असहजता देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान संगठन पर दबाव की रणनीति भी हो सकता है। कालाढूंगी सीट पर पहले से ही कई दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं, ऐसे में टिकट को लेकर खींचतान तेज होने के संकेत हैं।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…