स्कूटी पर स्क्रैच लगने से नाराज जगत सिंह ने की थी सागर की हत्या, दो माह पूर्व हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार…….

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले की पुलिस ने रानीखेत तहसील के ऐना गांव में हुई 20 वर्षीय सागर नामक छात्र की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद दबोच लिया। बकौल पुलिस, उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल घन और चाकू बरामद बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई की रात ऐना गांव में एक युवक की हत्या और दो महिलाओं पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि केस दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर मामले में गांव के ही रहने वाले नामजद आरोपी 35 वर्षीय जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, जगत ने पूछताछ में बताया कि लगभग 2 महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर उसके दोस्त और मृतक व उसके भाई के बीच विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़ाई स्कूटी पर स्क्रैच लगने के बाद शुरू हुई थी। बकौल पुलिस, उस घटना से पैदा हुई आपसी रंजिश के चलते जगत ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का घन और चाकू भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि इस घटना में घायल हुईं सागर की बुआ और दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने 1साल की बेटी के साथ गंगनहर में लगाई छलांग….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। मायके जा रही पत्नी का रास्ते में पति से विवाद हो गया। गुस्साई पत्नी नेअपनी एक साल की बेटी के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस…

    महिला के साथ छेड़छाड़ गालीगलौच कर रहे मनचले को जनता ने दबोचा, पुलिस को सौंपा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र में महिला का रास्ता रोक छेड़छाड़ करने वाले मनचले को स्थानीय लोगों ने दबोच कर सबक सिखाया। बाद में जनता ने उसे पुलिस को सौंप…