हल्द्वानी: सार्वजनिक स्थल पर पिस्टल लहराते तीन स्कूटी सवार हिरासत में, लहराना पड़ा भारी,स्कूटी सीज… देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख स्कूटी पर पिस्टल लहराना तीन युवकों को भारी पड़ गया। काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंच युवकों को सबक सिखाया।

 

चांदमारी क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन युवक पिस्टल लहराते हुए नजर आए, जिसकी सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूटी को रोककर युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक असली नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल लेकर भ्रमण कर रहे थे।

हालांकि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियार जैसी वस्तु का प्रदर्शन करने पर इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया और युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया गया। नैनीताल पुलिस ने इस घटना के माध्यम से आमजन को चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अनुशासनहीन या भ्रामक आचरण करने वालों के खिलाफ  सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…