उत्तराखंड: सिपाही के थप्पड़ मारने के बाद युवक के आत्महत्या करने के मामले ने पकड़ा तूल,चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत लाइन हाजिर, धरने पर बैठे विधायक बंशीधर भगत…..

Spread the News

हल्द्वानी। कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल के खुदकुशी मामले में कोटाबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है जबकि चौकी में तैनात अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण करने को लेकर जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है।

 

घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे। लोगों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए, जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। वहीं कोटाबाग पहुंचे एसपी सिटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…