हल्द्वानी: नशेड़ी पूर्व सैनिक ने परिवार पर बोला हमला,पत्नी के सिर पर किया दराती से वार, बेटे की अंगुली काटी

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत पूर्व फौजी अपने ही परिवार पर हमलावर हो गया. उसने दराती से पत्नी पर हमला किया।वोमां को बचाने आए बेटे पर भी फौजी ने हमला कर उसकी अंगुली काट दी। इतने से भी दिल नहीं भरा तो परिवार को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।परिवार ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। नाकाम होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूर्व फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बुखारी थाना क्षेत्र के नवाड़ सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी पूर्व फौजी अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। पत्नी ने तहरीर देते हुए कहा है कि

23 फरवरी की रात वह घर में साफ सफाई कर रही थी तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही पति ने दराती से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान बेट उसे बचाने दौड़ा तो आरोपी पति ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर उसकी अंगुलियां काट दी। दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगे। इसके बाद नशे में धुत फौजी ने गैस सिलेंडर खोल पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी और बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हंगामा होता देख आसपास के लोग भी आ गए। यहां मौका पाकर आरोपी पति फरार हो गया. पत्नी ने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। बताया जा रहा की हमलावर पति पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट अपने नाम कराना चाहता था, जिसके लिए पत्नी बार-बार इनकार कर रही थी। पत्नी ने बताया कि पति शराबी प्रवृत्ति का है उसकी आदतों के चलते प्लॉट को उसके नाम नहीं कर रही थी जिसके चलते उसने हमला किया है।

  • Related Posts

    धारदार हथियार की नोक पर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म,3 के जिलाफ मुकदमा दर्ज…

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। जिले के सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। मामले में तीन आरोपियों ने धारदार…

    नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार,9.87 स्मैक के साथ हासिम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र…