उचक्कों ने शादी में आ रहीं मां-बेटी के • 10 लाख के जेवरात उड़ाए

Spread the News

हल्द्वानी। उचक्कों ने रोडवेज बस में सवार महिला के सूटकेस से 10 लाख के जेवरात साफ कर दिए। विवाह समारोह में शामिल होने आ रही महिला को हल्द्वानी पहुंचने पर घटना का पता चला।महिला शादी छोड़ खटीमा कोतवाली पहुंची और तहरीर सौंपी।

खटीमा चकरपुर निवासी गंगा बिष्ट रविवार की सुबह अपनी बेटी सिमरन के साथ हल्द्वानी डिपो की बस में सवार हुईं। उनके पास सामान में सूटकेस और कुछ बैग, पर्स आदि सामान था। सूटकेस में सोने के करीब 12 तोला जेवरात रखे थे। हल्द्वानी पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सूटकेस देखा तो उसमें रखे जेवरात गायब मिले। जेवरात ना होने पर महिला के होश उड़ गए। महिला ने टनकपुर डिपो में कार्यरत परिचित कर्मचारी को घटना की जानकारी दी। परिचित ने हल्द्वानी डिपो प्रबंधन से संपर्क किया। तब बस परिचालक विपिन मिश्रा से प्रबंधन ने मालूमात की। तब पता चला कि खटीमा में मां-बेटी के साथ ही पांच युवक भी बस में चढ़े थे। बस में काफी भीड़ थी और वह टिकट बनाने में जुटे थे, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं देख पाए। पूर्वाह्न 11:30 बजे बस नानक सागर डैम के पास पहुंची तो युवक वहां उतर गए।

परिचालक ने अंदेशा जताया कि उन्हीं युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। इधर गंगा बिष्ट की बेटी ने बताया उन्होंने घटना की तहरीर खटीमा थाने में दे दी है। बदमाश सूटकेस की जिप को काटकर जेवरात पार कर ले गए। जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। हल्द्वानी डिपो इंचार्ज विधा जोशी ने बताया कि सुबह ही घटना को लेकर उन्हें अवगत कराया गया। उन्होंने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…