उत्तराखंड : आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार,अलर्ट जारी

उत्तराखंड। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पर्वतीय इलाकों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

देहरादून और उत्तरकाशी जिलों के अनेक स्थानों पर और टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पिथौरागढ़, पौड़ी और अल्मोड़ा में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…