हल्द्वानी: खुद को सरकारी टीचर बता युवती ने की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी, हकीकत जान गुस्साए पति ने किया कुछ ऐसा…….

Spread the News

हल्द्वानी। यहां दिल्ली निवासी युवक के साथ युवती द्वारा धोखे से शादी किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने खुद को सरकारी टीचर बता दिल्ली के युवक से शादी कर ली। लेकिन जब सच का पता चला तो गुस्साए पति ने हल्द्वानी पहुंचकर हंगामा कर डाला।

जानकारी के अनुसार शहर की एक युवती ने खुद को सरकारी स्कूल की टीचर बताकर दिल्ली के युवक से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद स्कूल ज्वाइन करने की बात कहकर युवती हल्द्वानी आ गई। पति जब भी फोन करता तो वह स्कूल में होने की बात कहती थी।

शक होने पर पति ने हल्द्वानी आकर स्कूल में जाकर पूछताछ की। पता चला पत्नी टीचर नहीं है। ये सुनते ही पति का पारा चढ़ गया। उसने स्कूल के बाहर लाकर पत्नी को घसीट दिया। हाथापाई की नौबत आ गई। मंगलवार को हुआ ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

दिल्ली निवासी युवक दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर है। सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात हल्द्वानी की एक युवती से हुई। युवती ने खुद को यहां सरकारी स्कूल में टीचर बताया। भरोसा करके बात आगे बढ़ी और दोनों की एक साल पहले शादी हो गई। बाद में पत्नी स्कूल जाने की बात कहते हुए हल्द्वानी आ गई। यहां वह किराए पर रहती है।

पत्नी की बातों पर शक होने पर पति दिल्ली से हल्द्वानी के उस स्कूल में पहुंचा, जहां उसकी पत्नी ने खुद को सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर तैनात बताया था। यहां उसने पत्नी की फोटो दिखाई तो किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया। मंगलवार को वह अपनी पत्नी को लेकर स्कूल के बाहर पहुंचा और घसीटते हुए उसे स्कूल के अंदर ले जाने लगा। भीड़ जमा होने पर पत्नी मौका पाकर भाग गई।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मामला संज्ञान में आया है किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…