उत्तराखंड : 27 दिन बाद लापता अधेड़ की गुमशुदगी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस…..

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आने के लिए निकले अधेड़ के लापता होने के 27 दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से मनगढ़, बेरीनाग निवासी राम सिंह पूर्व में दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। राम सिंह पहाड़ स्थित गांव में भतीजे की शादी में आए थे। बीते माह 04 जून को वह वापस दिल्ली जाने के लिए बेरीनाग से हल्द्वानी के लिए निकले। यहां उन्हें अपने पोते हरीश सिंह के पास आना था, लेकिन देर शाम तक वह हल्द्वानी नहीं पहुंचे जबकि फोन पर उन्होंने बस से हल्द्वानी के लिए रवाना होने की बात कही। इसके बाद 27 दिन गुजर जाने के बाद भी उनका कोई अता पता नहीं चला,अब पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अधेड़ की खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…